Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा 6 दिसम्बर 2023 प्रातः : 11 बजे विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत शैंशर, शांघड़ तथा सुचैहन के लिए वन विश्राम गृह रोपा (सैंज) में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा दिव्यांगता पुनर्वास आंकलन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आयुर्वेद तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर के दवाइयां भी दी जाएगी।

इस दौरान जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र की टीम द्वारा ऐसे दिव्यांग जिन्हें विकलांगता प्रमाण पत्र जारी हुए हैं उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करने के लिए
आंकलन किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त ऐसे बच्चे जिन के विकास में देरी पाई जा रही हो जैसे बोलने, सुनने, चलने इत्यादि की समस्या हो, उन का आंकलन कर के उन के माता-पिता को उचित परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में विकलांगता रोकथाम, शीघ्र पहचान करने की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने ने सम्बंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान,उप प्रधान, वार्ड सदस्यों से अनुरोध है कि वह अपने क्षेत्र में उपरोक्त शिविर वारे व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किये जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस दौरान दिव्यांगजनो को अपने साथ विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी साथ लानी होगी।

इस के अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जिन्हें कान से कम सुनाई देता है उनकी नवीनतम मशीन से जांच की जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को वाद में सुनने की मशीन प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!