कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने मणिकर्ण के समीप हस्त के दौरान नेपाली मूल के व्यक्ति को 1.016 किलो ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना कुल्लू की टीम एनएचपीसी कलोनी, मनीकर्ण के समीप गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से 1.016 किलो ग्राम चरस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान गणेश भाट (44 वर्ष) पुत्र किशन भाट निवासी बार्ड न0 3, गांव गुरिना, गाविस मणिलेकर, डाकघर बेडुपानी, जिला कंजनपूर, नेपाल के तौर पर हुई है।
