Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कसुम्पटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और विकट वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू निरंतर विकासात्मक कार्य कर रहे हैं।

इसी सोच के तहत आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया गया और उनके दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया।

उन्होंने कसुम्पटी बाजार में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया तथा पेयजल समस्या और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और पुलिस चौकी कसुम्पटी को पुलिस थाना बनाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!