Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

​बिलासपुर और मंडी की सीमा के साथ लगते बीबीएमबी ​का सलापड़​ स्थित डेहर पावर हाउस ​से शुक्रवार 12 बजे के करीब अचानक पानी छोड़ा।

इस दौरान एनएच-21​ पर कुल्लू मनाली​ की ओर गुजरने वाले पर्यटक इस वाटर फॉल के मनमोहक और रोमांचकारी ​दृश्य ​के लिए आधे घंटे तक के लिए रू-ब-रू ​हुए। ​

बताते चलें कि हर वर्ष ​बरसात के दौरान ​सैंकड़ो लोग सलापड़ से छ किलोमीटर दुरी पर स्थित कोल डैम परियोजना ​के वाटर फॉल ​का नजारा देखने पहुंचते हैं। ठीक उसी तरह ​शुक्रवार को वाटर फॉल सलापड़ पुल के साथ बीबीएमबी के​990 मेगावाट डैहर पावर हाउस में भी​ देखने को मिला।

यहां परियोजना के एक्स्ट्रा वाटर शूट स्पिल-वे पर छोड़े जाने वाले पानी से वाटर फॉल​ जैसा नजारा बन​ता है।

साल में एक आधी बार होने वाले इस रोमांचकारी वाटर फॉल के दीदार को स्थानीय लोगों सहित एनएच-21 से गुजरने वाले पर्यटक भी उमड़ते हैं।

परियोजना द्वारा बरसात में बहकर आई सिल्ट व एमर्जेंसी गेट्स सहित अन्य भंडारण टैंकों की साफ-सफाई के लिए शूट से पानी छोड़ा ​जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीबीएमबी के चेयरमैन व एसइ के अलावा कई अधिकारी इस रोमांचकारी ​दृश्य ​देखने के लिए देखे गए।

परियोजना के शूट से पानी छोड़ने के चंद मिनटों में ही पानी स्पिल-वे से उछलते हुए करीब 100 फुट की ऊंचाई से सतलुज में गिरता रहा।

इस दौरान सतलुज के दूसरी ओर इस अद्भुत नजारे व वाटर फॉल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े और वाटर फॉल को अपने अपने कैमरों में कैद किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!