Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बेहड़ जस्वां में आज जिला प्रशासन ऊना के तत्वावधान में किसानों को औषधीय पौधों की अच्छी फसल, गुणवत्ता व इसकी मार्किटिंग हेतू एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ऊना डाॅ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि संजीवनी पायलट प्रोजैक्ट के तहत बेहड जस्वां में 2.5 हैक्टेयर भूमि पर 21 किसानों द्वारा 62000 हजार अश्वगंधा व 15000 हजार मोरिंग के पौधे जुलाई माह में रोपित किए गए थे जोकि अब तैयार होने की स्थिति में है।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्टेट मेडिसनल प्लांट बोर्ड ऊना डाॅ नरेश कुमार, रीवा सूद, सुरेंद्र जैतली, प्रधान नीलम कुमारी व वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव अवतार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!