कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वित्तीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
एसबीआई बैंक बिलासपुर की ओर से डिविजनल मैनेजर गोपाल वानखेडे तथा उनकी टीम ने महाविद्यालय में कार्यरत अध्यापकों तथा छात्र छात्राओं को वित्त संबंधीय जानकारी इन्वेस्टमेंट प्लांस टैक्स सेविंग टूल्स तथा इन्वेस्टमेंट रिस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सभी संकायों के प्रवक्ताओं के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर प्रेम सिंह कटवाल, प्रोफेसर प्रेमजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
