कुल्लू टूडे
पतलीकुहल
जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र में पतलीकुहल – पनगां सड़क मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक जिप्सी में आग लगने का मामला सामने आया है।
जिप्सी में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जिप्सी में लगी आग पर काबू पा लिया और जिप्सी को पूरी तरह जलने से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पतलीकुहल – पनगां सड़क मार्ग पर बीते दिन एक एक जिप्सी न. एचपी 72 सी 8046 में आग पग गई। जो काफी अर्से से सड़क किनारे खड़ी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जिप्सी कर्नल विक्रम सिंह निवासी उना के नाम से पंजीकृत है। जो काफी समय से सड़क किनारे खड़ी थी।
लेकिन आग किन कारणों से लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
