Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

नवरात्रि के अवसर बिलासपुर मे पिछले नौ दिनो से चल रहे दुर्गा उत्सव 2023 का मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के साथ ही समापन हो गया।

मां दुर्गा की मूर्तियों को भव्य शोभा यात्रा के साथ बिलासपुर शहर से गोविंदसागर झील तक ले जाया गया।

जहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद गोविंदसागर झील के बीच ले जा कर उनका विसर्जन कर दिया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

विसर्जन से पहले उन्होंने सपरिवार अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर मल्लिका नड्डा, पुत्र गिरीश और हरीश और पुत्रवधु के साथ झील के किनारे मां दुर्गा की विधिवत पुजा अर्चना की।

सभी मूर्तियों को मोटरबोट में डाल कर झील के मध्य ले जाया गया जहां पर उनका विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर जनता के लिए भी मोटरबोट का प्रबंध किया गया था।

इस उत्सव में उमड़ी जनता भी मोटरबोट के माध्यम से गोविंदसागर झील में विसर्जन के लिए साथ गई। लुहनू मैदान में उमड़ी भीड़ ने श्रद्धा भाव से मां दुर्गा को विदाई दी।

इस अवसर पर नड्डा ने सभी प्रदेश वासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।

वहीं डॉक्टर मल्लिकानड्डा ने दुर्गा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!