कुल्लू टूडे
उना
एएनटीएफ की टीम ने रविवार देर शाम जिला उना में मंडी और कुल्लू के तीन चरस तस्करों को 2 किलो 556 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एएनटीएफ कांगड़ा टीम के इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गाड़ियां HP 49 4043 k 10 व बोलोरो HP 87A 2933 खड़ी हैं जिनमें नशे की खेप है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। और वहां खड़ी दो गाड़ियों में से एक गाड़ी न. HP 49 4033 से 2 किलो 256 ग्राम चरस बरामद की।
उन्होंने बताया कि एएनटीएफ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
आरोपियों की पहचान बाले राम व हेमराज जिला मंडी व प्रकाश चंद जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
