Spread the love

कुल्लू टूडे

नई दिल्ली/कश्मीर ठाकुर

दिल्ली एनसीआर में हिमाचली समाज के उत्थान और अपने कल्चर के साथ युवा पीढ़ी को जोड़ने में समाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही है।

इसी सोच को अमली जामा पहना रही है हिम सामाजिक संगठन नामक संस्था पहाड़ी संस्कृति से युवा वर्ग को जोड़ने के लिए उक्त संगठन समय.समय पर कई धार्मिक व संस्कृत कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

इसी कड़ी में संगठन ने 15 अक्तूबर 2023 रविवार को मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में 13वां परिचय सम्मेलन एवं युवती व युवकों का कुंडली मिलान का कार्यक्रम किया। जिसमें सैकड़ों परिवारों ने हिस्सा लेकर अपने बच्चों के डाटा एक दूसरे के साथ सांझा किए।

यह जानकारी संगठन के महासचिव कुलवंत राणा ने देते हुए बताया की प्रवासी हिमाचल वासियों को मनपसंद रिश्ते ढूंढने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन हिम सामाजिक संगठन ने हिमाचली रिश्तो का एक मंच तैयार कर इस कार्य को हिमाचल से बाहर रहने वालों के लिए आसान बना दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!