कुल्लू टूडे
कुल्लू
ब्रिलिएंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर कुल्लू के छात्र रियांश मिन्हास का किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में चयन हुआ है। इससे पहले के सभी पायदानों में भी यह छात्र अव्वल रहा।
रियांश इस टीवी शो के सिंगिंग और मॉडलिंग के पहले राऊंड में अव्वल रहा। दूसरे राउंड में भी रियांश ने इन दोनों में अव्वल स्थान पाया।
क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल में रियांश को गोल्ड मेडल मिला। अब रियांश मॉडलिंग में ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेगा।
स्कूल के एमडी प्रगत सूद ने बताया कि अब रियांश को ग्रैंड फिनाले फाइनल के लिए भेजा जाएगा।
इस प्रतियोगिता का शुरुआती दौर कुल्लू के लिए हमारे स्कूल में ही हुआ था। वहीं से बच्चा अव्वल स्थान प्राप्त करते हुए आगे बढ़ा।
उन्होंने कहा कि फाइनल के लिए अभी स्थान का चयन नहीं हुआ है। यह दिल्ली या जालंधर में हो सकता है। जहां भी छात्र को बुलाएंगे वहां उसे भेजेंगे।
प्रगत ने कहा कि शनिवार 7 अक्टूबर को स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
