Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीरठाकुर

इस बार ग्राम पंचायत पंजगाई में कुछ एक किसानों की मक्की की फसल और घास में कोई अंतर नहीं दिख रहा है।

हैरान करने वाली बात है कि किसानों के खेत खलिहान में मक्की के पौधे बिना भुट्टे के दिख रहे है यूँ कहे कि पूरे खेत खरपतवार से भरा है।

ग्राम पंचायत पंजगाई के किसान बेली राम ने बताया कि एग्रीकल्चर विभाग से ख़रीदे गए मक्की के बीज की इस बार पैदावार नगण्य हुई है।

विभाग से ख़रीदा गया बीज सही न होने का आरोप लगाते हुए किसान बेली राम ने बताया कि मंक्की की फसल बर्बाद हुई है।

उन्होंने किसानों के मामले में दखल देते हुए मक्का फसल की बर्बादी का सर्वे कराने के लिए शासन-प्रशासन से आग्रह किया है। ताकि समय के अनुसार किसानों को उचित मुआवजा राशि मिल सके।

उन्होंने बताया कि हमारे गांव में मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से फसल बर्बादी का तत्काल सर्वे कराते हुए मुआवजा राशि देने की मांग की है।

उधर एग्रीकल्चर विभाग के एसएमएस अमरजीत ठाकुर ने बताया कि किसानों की शिकायतें आई है कि मक्की के पौधे खाली ही रह गए और कुछ एक पर पौधे पर भुट्टे की सही ग्रोथ नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया कि ज्यादा बारिश से मक्का की फसल बर्बाद हुई है। क्योंकि पोलराइजेशन के समय भारी बारिश के चलते पोलेन ग्रेन नहीं हो पाया।

इसी के चलते भुट्टे की सही ग्रोथ नहीं हो पाई। इस कारण पैदावार अच्छी नहीं हो पाई।

शीघ्र ही विभाग सर्वे करेगा और इसकी सूचना सरकार को देंगे। उन्होंने बताया कि आपदा के तहत किसानों को मुआवजा मिलेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!