Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर सुबह-सवेरे ही जिला प्रशासन एवं स्थानीय नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं होमगार्ड्स के बैंड की धुनों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अन्य नेताओं, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!