Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा तथा कोलडैम सीआईएसएफ इकाई के बल सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजकुमार ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट राज कुमार ठाकुर ने रावमापा हरनोड़ा के बच्चों, स्टाफ व अन्य सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। सभी ने मिलकर 10 से 11 बजे तक सामूहिक श्रमदान करते हुए, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।

विद्यालय के सौंदर्यीकरण
हेतु, खेल का मैदान सहित, सारे विद्यालय परिसर की सफाई की गई। झाड़ियों की छंटाई कर, खरपतवार, घास हटाई गई।

कोलडैम सीआईएसएफ इकाई सभी विद्यार्थियों व संस्था सदस्यों ने विद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा है” व “कचरा मुक्त भारत” इस ध्येय का लेकर 15 सितंबर से 30 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश कुमार , विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण व संरक्षण का महत्व समझाते हुए समाज को भी जागरूक करने का संदेश दिया और कहा कि प्रदूषण पर्यावरण का सबसे बड़ा शत्रु है। सभी स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा बनकर अपना योगदान दें।

आज के इस दिन सभी महात्‍मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बने।

ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्कूल में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसा भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन है जो भारत को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!