कुल्लू टूडे
सैंज
एनएचपीसी के पार्बती-III पावर स्टेशन में 29 सितंबर को राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए “हिन्दी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन प्रशासनिक भवन के शिवांगी प्रेक्षागृह में किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश चंद, महाप्रबंधक (प्रभारी) को बुके व शाल भेंट करने के साथ हुआ।
समारोह में हिन्दी पखवाड़े के दौरान पावर स्टेशन में आयोजित की गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रकाश चंद ने पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों को हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया व हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी।
कबिराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत) ए. शनमुगम, महाप्रबंधक (सिविल), सहित पावर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
ज्ञात हो कि पावर स्टेशन में 14-29 सितंबर के दौरान हिन्दी पखवाड़ा चल रहा था, जिसमें राजभाषा हिन्दी से संबन्धित विभिन्न प्रतियोगिताएँ और गतिविधियां आयोजित की गयी।
