Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की परवाणु पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक जीप से अवैध शराब और बियर की सैंकड़ों बोतलें बरामद करने में सफलता हसील की है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन शुक्रवार को पुलिस थाना परवाणू की एक टीम गश्त व सुराग बरारी मादक पदार्थ अधिनियम के लिये इलाका में रवाना थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की मध्यरात्री गुप्त सूचना के आधार पर उक्त टीम द्वारा चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप जीप A/F को चैकिंग के लिये रोका गया।

गाड़ी के चालक ने पुछने पर पुलिस टीम को अपना नाम विरेन्द्र कुमार पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी गाँव डमेची तहसील व जिला शिमला हि0प्र0 बताया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी के दौरान इसकी बॉडी के अन्दर तिरपाल के नीचे छुपाई गई शराब अंग्रेजी (Officer Choice) की 8 गत्ता पेटियाँ (96 बोतलें) व बीयर की 45 पेटियाँ (540 बोतलें) बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब अंग्रेजी तथा बीयर “For Sale in UT Chandigarh Only” पाई गई।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त शराब को अवैध रूप से परिवहन करने के सन्दर्भ में थाना परवाणू में आज आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!