Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन के रूप में आपदा राहत कोष-2023 में 77,29,825 रुपये का योगदान दिया है।

इस राशि का चेक आज यहां एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक विनोद जायसवाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

इस पुनीत अंशदान के साथ भारतीय स्टेट बैंक ने मुख्यमंत्री को एक एम्बुलेंस भी भेंट की है, जो आपातकालीन और आपदा की स्थिति के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज कल्याण के प्रति भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनके परोपकारी प्रयास कठिन समय के दौरान समुदाय के भीतर एकता और करुणा को प्रदर्शित करते हैं।

एकजुटता की भावना और समाज के रूप में हम चुनौतियों पर काबू पा सकते हैं और ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर सकते हैं।

महाप्रबंधक अजय कुमार झा, उप-महाप्रबंधक दविंदर संधू और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!