कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड में सम्पन्न हुई छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में जिसमें घुमारवीं एक,
घुमारवीं दो, झण्डूता ब्लाक की विभिन्न पाठशालाओं ने भाग लिया।
वहीं पर इस प्रतियोगिता में राउपा अन्दरोली की छात्राओं का दबदबा रहा।
इस स्कूल की छात्राओं ने बालीबाल में प्रथम स्थान, खोखो में प्रथम स्थान व मार्च पास में प्रथम स्थान लेने के साथ साथ लगातार दूसरी बार आल राउण्डर का खिताब भी हासिल किया।
विद्यालय में पहुंचने पर पाठशाला के मुख्यध्यापक सुकुमार राणा, एसएमसी प्रधान देवानन्द, पीटीआई रवि कुमार सहित अन्य
स्टाफ ने बच्चों के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
