Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कोटली क्षेत्र में खड्ड में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है और मेडिकल कॉलेज नियर चौक में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन कोटली के निजी स्कूल में परीक्षा देने के बाद आठवीं कक्षा के दो छात्र अपने दोस्तों के साथ अर्नोडी खड्ड में नहाने उतर गए। लेकिन खड्ड में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों छात्र डूबने लगे।

छात्रों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण छात्रों को बचाने के लिए खड्ड में कूद गए ग्रामीणों ने दोनों छात्रों को खड्ड से निकलकर तुरंत कोटली अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।

लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने बताया कि पुलिस को दो छात्रों के खड्ड में डूबने की सूचना मिली है। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई।

जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार आधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र की पहचान मंजुल कुमार पुत्र हुकुमचंद गांव धरवालड़ी (मंडी) के तौर पर हुई है। जबकि तरुण कुमार पुत्र गोपाल दास गांव किसान (मंडी) गंभीर घायल है। जिसका उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चला हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!