कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस की विजिलेंस की टीम ने बाइक पर चरस ले जा रहे दो युवकों में से एक युवक को धर दबोचा है। जबकि दूसरा युवक भागने में कामयाब रहा।
मिली जानकारी के अनुसार बिजनेस इंस्पेक्टर सुनील सरोहा अपनी टीम के साथ किसी मामले की जांच के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर नियर चौकी और आ रहे हैं जिनके पास नशे का समान है।
जिस पर सुनील सरोहा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई और नाकाबंदी करते हुए एक बाइक का पीछा किया तथा बाइक पर सवार दोनों युवकों को मंडी शहर के बाईपास के पास धर दबोचा।
लेकिन इस दौरान बाइक चला रह युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि दूसरे युवक की तलाशी लेने पर उसके पास 972 ग्राम चर्च बरामद हुई।
विजिलेंस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान अजय कुमार निवासी पधर क्षेत्र के तौर पर हुई है। जबकि फरार हुए युवक की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। जिसकी धर पकड़ के लिए विजिलेंस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है।
