कुल्लू टुडे
राजगढ,
जिला सिरमौर के तहत आते पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सोमवार 2 अगस्त को 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए 8 स्थानों पर कोविड टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी सराहां संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल सराहां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, स्वास्थ्य उप-केंद्र मढ़ीघाट, स्वास्थ्य उप-केंद्र बाग पशोग, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागु, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाब्बन तथा स्वास्थ्य उप-केंद्र पबियाना में टीकाकरण किया जाएगा।
