कुल्लू टूडे
फरीदाबाद
एनएचपीसी और राजस्थान एसोसिएशन के बीच एनएचपीसी की सीएसआर पहल के तहत एनएचपीसी निगम मुख्यालय में पिछले दिन एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल एवं कार्यपालक निदेशक (सीएसआर एवं एसडी) की उपस्थिति में ग्रुप उप महाप्रबंधक (मा.सं), सीएसआर एवं एसडी एनएचपीसी और अध्यक्ष राजस्थान एसोसिएशन द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर सीएसआर विभाग के सभी अधिकारी और राजस्थान एसोसिएशन के महासचिव, कोषाध्यक्ष व परियोजना अध्यक्ष भी उपस्थित थे। इस एमओयू के तहत राजस्थान एसोसिएशन द्वारा संचालित फ़रीदाबाद में स्थित मानसिक रूप से बाधित बच्चों (मेंटली चैलेंज्ड चिल्ड्रेन) के स्कूल के संचालन एवं पूंजीगत वस्तुएँ प्रदान करने का कार्य एनएचपीसी सीएसआर नीति के तहत करवाया जाएगा।
