Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अध्यक्ष एवं ज़िला उपायुक्त आदित्य नेगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माल रोड़ का भ्रमण भी किया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, हंस राज, विनोद कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!