Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी में लगने वाले बिजली महादेव रोपवे के विरोध में खराहल घाटी के लोग उतर आए हैं।

पुईद पंचायत प्रधान सरचंद की अगुवाई में आज खराहल घाटी के लोगों ने सरवरी नेहरू पार्क से लेकर धरना प्रदर्शन दिया।

इस धरने को संबोधित करते हुए प्रधान सरचंद ने कहा कि कुल्लू के विधायक रोपवे निर्माण की बात कह कर आग से खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खराहल घाटी के लोगों का विकास व रोजगार दोनों तरफ से बिजली महादेव को सड़क निर्माण से होगा न कि रोपवे के निर्माण से। रोपवे के निर्माण से विकास सिर्फ कंपनी का होगा और जिसको कमीशन मिल रही है उसका विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जब कुल्लू व नग्गर दोनों तरफ से सड़कें बनकर विजली महादेव पहुंचती है तभी स्थानीय लोगों का विकास होगा। भुंतर,मनाली व कुल्लू के टेक्सी चालकों का विकास होगा।

स्थानीय लोग सड़कों के किनारे अपनी जमीन पर दुकानें खोलेंगे तब स्थानीयों का विकास होगा न कि रोपवे से।

उन्होंने कहा कि विधायक विधायक स्थानीय लोगों को धमकी दे रहे हैं कि अगर रोपवे नहीं बनने दिया तो खराहल व क्षावरी घाटी का विकास रोक दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा भी आपको इन्ही दो घाटियों से भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!