Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बीते दिन संयुक्त रूप से केलांग मुख्यालय के मेन बाजार का निरीक्षण किया।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बाजार की सड़क का निरीक्षण करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि बाजार की मुख्य सड़क मार्ग की दशा को जल्द सुधारा जाए, और इस मार्ग के साथ पार्किंग की संभावनाओं को तलाशा जाए ताकी बाजार में जाम व पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके।

जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध,व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश, बीडी सी के पूर्व चेयरमैन नोरबू छेरिंग व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरांत उपायुक्त ने केलांग बाजार में हर संभव सुविधाएं जुटाने का आश्वासन देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ कार्य योजना को लेकर जमीनी स्तर पर कारगर कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त राहुल कुमार ने जनजातीय संग्रहालय केलांग का भी निरीक्षण किया और बेहतरीन रखरखाव के लिए भी संग्रहालय के प्रभारी को निर्देश दिए।

उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति का यह संग्रहालय हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्य की वस्तुओं और सामग्रियों को एकत्र और संरक्षित किये हुए हैं।

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र ये संग्रहालय हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मददगार बना है, यह संग्रहालय पुरानी कलाकृतियों, मूर्तियों, वस्तुओं, इतिहास आदि का जीवंत भंडार हैं।

लिहाजा युवा वर्ग व नई पीढ़ी के लिए यह संग्रहालय अपनीप्राचीन धरोहर, लोक कला, संस्कृति, परंपरा हथकरघा, हस्तशिल्प, चित्रकला जैसे बेजोड़ कलाकृतियों से रूबरू होने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मयंक चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान केलांग व व्यापार मंडल के सदस्य तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!