Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रेड क्रॉस का अभिप्राय है मानव सेवा जो हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने में अग्रणी रहती है। उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा होती है तो रेड क्रॉस पीड़ित की मदद के लिए सबसे आगे रहती है।

कुलदीप सिंह पठानिया बीते दिन गेयटी थिएटर के हाल में आयोजित वार्षिक रेड क्रॉस मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रझाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसके लिए मुख्यातिथि ने उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इन छात्रों की प्रस्तुति से यह पता चलता है की आज भी बच्चों में लोक संस्कृति जगह बना रही है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद ज़रूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर वर्ष 2019 में वार्षिक रेड क्रॉस मेला से उच्चतम संग्रह के लिए महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश पुलिस को प्रथम पुरस्कार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला को दूसरा पुरस्कार और आईएएस वाइव्स एसोसिएशन शिमला को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस दौरान राफेल ड्रा भी निकले।

उन्होंने महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल का कार्यक्रम में उनका स्वागत करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

मानद सचिव अस्पताल कल्याण अनुभाग डॉ किमी सूद ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया और रेड क्रॉस द्वारा की जा रही गतिविधियों बारे मुख्यातिथि को अवगत करवाया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!