Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी दिन प्रतिदिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब नर्सरी की खिलाड़ियों ने एक साथ तीन आयुवर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक है।

मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी संचालिका व कोच स्नेहलता ने यह बात प्रेस को जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि गत 3 से 6 तारीख को गोआ में सम्पन्न हुई फोनिक्स कप 2023 में नर्सरी की अंडर -13, अंडर – 16, अंडर – 19 की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।

फोनिक्स कप में 32 टीमों ने भाग लिया व इन खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में टीमों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत एक बार फिर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी का खिलाड़ियों ने देश में नाम किया।

स्नेहलता ने बताया कि अंडर – 13 वर्ग में दीक्षा व नर्सरी की उभरती हुई खिलाड़ी सना को मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी चुना गया।

अंडर – 16 वर्ग में वंशिका को मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी चुना गया वहीं अंडर – 19 वर्ग में नर्सरी की तेजतर्रार खिलाड़ी गुलशन शर्मा व आरुषि को मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी चुना गया।

स्नेहलता ने बताया कि उनकी अंडर – 13, अंडर – 16, अंडर – 19 वर्ग की खिलाड़ियों में खूब मेहनत की है जिसका नतीजा है कि सभी तीन वर्गों में नर्सरी की खिलाड़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

तीनों टीमों के स्वर्ण पदक जीतने पर मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी को संचालिका व कोच स्नेहलता, सचिन चौधरी, नर्सरी को वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, निधि शर्मा, भावना शर्मा , प्रियंका ठाकुर, मिताली शर्मा, हेमलता, पायल, मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर, एस आर चौहान, आई डी शर्मा व खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!