कुल्लू टूडे
भुंतर
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुल्लू की नाट्य इकाई द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भून्तर में रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू के सहयोग से नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करने के लिए नुकड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इस दौरान नुकड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि नशीली वस्तुओं के प्रयोग से हमारे जीवन व समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है।
किस तरह एक उभरता नौजवान नशे की आदत के कारण अपना संपूर्ण जीवन नष्ट कर देता है यही नहीं उसकी इस बुरी आदत से उसका परिवार भी पूरी तरह से टूट जाता है तथा समाज पर भी बुरा असर पड़ता है।
नशा की आदत न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार व समाज के लिए अभिशाप है।
नशीली वस्तुओं, पदार्थो का सेवन एक बीमारी है जिसका इलाज संभव है। कई बार देखने में आया है कि अभिभावक अपने बच्चों की नशे की आदत को को छुपाते है जो बाद में जटिल समस्या बन जाती है। नशे की आदत का अन्य बीमारियों की तरह इलाज़ सम्भव है।
भून्तर स्थित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र नशे की आदत से छुटकारा पाने का इलाज किया जा सकता हैं।
इस केंद्र में इलाज के लिए पुरुषों तथा महिलाओं को दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है। कुछ ही दिनों के इलाज के बाद नशे की आदत पूरी तरह छूट जाती है। अस्पताल से उपचार के बाद आज कई युवक व युवतियाँ स्वस्थ होकर सफल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
