Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू से मंडी जा रही एक निजी बस में बीती शाम किसी कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को छोड़ दिया। जिससे देवभूमि कुल्लू एक बार फिर शर्मसार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिसका पता बस परिचालक को भुंतर एयरपोर्ट गेट के पास
चला और बस परिचालक चालक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बस को वापिस भुंतर की ओर मोड़ा और पुलिस थाना पहुंचाया।

पुलिस ने भी त्वरित
कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका
उपचार चल रहा है।

भुंतर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है कि बच्ची को कौन बस के
भीतर छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार बच्चा एक दो दिन का है। बस के चालक और परिचालक ने इन्सानियत का परिचय देते हुए पुलिस को बताया है कि बच्ची को बस के बीच की सीट पर कंबल में लपेट रखा है।

उधर सीएमओ कुल्लू नागराज पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्ची प्री मच्योर पैदा हुई है।

इस बच्ची को अस्पताल में शाम के समय लाया गया, उसका वजन भी काफी कम 1.2 किलोग्राम है और बच्चा सुस्त है।

उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची का तापमान भी काफी नीचे गिरा हुआ है।उन्होंने बताया कि बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएमओ के अनुसार कुछ लोगों ने उनसे बच्ची को गोद लेने के संदर्भ में उनसे संपर्क किया है।

लेकिन वह बच्ची को गोद देने के लिए सक्षम अधिकारी नहीं है। जिसके लिए उन लोगों को उचित प्रक्रिया अपनानी होगी।लिहाज़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!