Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की खराहल घाटी के शिखर पर स्थित खराहल घाटी के अराध्य बिजली महादेव मंदिर में गत सप्ताह सेे शुरू हुए को बिजली महादेव मेले का समापन शनिवार को हुआ। 7 दिनों तक चले इस भव्य मेले में बिजली महादेव और देवता माहूटी नाग के गुरों ने देव खेलकर परंपरा का निर्वहन करते हुए मेले का समापन किया।

बिजली महादेव मंदिर में सुबह मेले में खराहल घाटी, पार्वती घाटी, उझी घाटी और लगघाटी के हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और अेवताओं का आर्शिवाद लिया। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि बिजली महादेव के प्रांगण में सात दिनों तक चले मेले का देव परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही मेले का समापन हो गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को देवता बिजली महादेव हल्लेनी मेले के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!