कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
जवाहर बाल मंच ने बुधवार को एक अहम बैठक की,जवाहर बाल मंच सदर ब्लॉक ने नशे के खिलाफ 15 अप्रैल से जागरूकता अभियान चलाएगा।
इस अभियान में एक महीने में लगभग 500 परिवारों को शामिल किया जायेगा। जिसमें नशे के दुष्प्रभाव और उसके निदान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सदर ब्लॉक के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि आज के समय में नशा हमारे समाज के लिए एक विकराल समस्या बन गई है। इसका प्रभाव लगभग हर दूसरे परिवार पर देखने को मिल रहा है। चिट्टा नामक बिमारी हमारे आसपास समाज गलियों में पहुँच गई है।
यह नशा हमारे युवाओं को सामाजिक, आर्थिक, मानसिक, नैतिक और मनोविज्ञनिक रूप से गर्त में धकेल कर उनके भविष्य को बर्बाद करने का काम कर रहे है। इस अभियान को सफल बनाने में समाज के लोगों को खुल कर आगे आना चाहिए।
अभिषेक ठाकुर ने बताया कि जवाहर बाल मंच के प्रदेश मुख्य समन्वयक अलोब चौहान ने हाल के दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से मिल कर प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने नशे को लेकर सख्त कानून बनाने और सख्त कारवाई करने का अश्वाशान दिया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस को आदेश दिया है कि नशे के कारोबार करने वालों से सख्ती से निपट कर उनकी संपति को सरकार के हवाले करें। जिसका परिणाम ये हुआ है कि पिछले तीन महीनों में बिलासपुर पुलिस ने लगभग 50 से ज्यादा चिट्टे का कारोबार करने वालों को पकड़ कर उनकी संपति को जब्त कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
