Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

एनएचपीसी की पार्बती जलविद्युत परियोजना, चरण-II के परियोजना प्रमुख श्री निर्मल सिंह ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास (सीएसआर & एसडी) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 28 मार्च 2023 को राजकीय उच्च एवं प्राथमिक पाठशाला, शिल्हा, ग्राम पंचायत बरशैणी, जिला कुल्लू को दो कम्पुटर, दो प्रिंटर, 20 कुर्सी, 10 व्हाइट बोर्ड, 500 नोट बूक और 202 पुस्तकें प्रदान की।

इस अवसर पर आरके मिश्रा, महाप्रबंधक (सिविल), स्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा उप प्रधान शिल्हा, रुद्र चंद, वार्ड मेंबर शिल्हा शांता देवी, हेड मास्टर चंद्र मणि तथा परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उप प्रधान शिल्हा, रुद्र चंद, वार्ड मेंबर शिल्हा श्रीमति शांता देवी, हेड मास्टर चंद्र मणि ने इस कार्य हेतु एनएचपीसी की सराहना करते हुए परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!