कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सियाल गांव में आगजनी का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनाली के सियाल गांव में एक खोखे में आग लगने के कारण खोखे में रखे सिलेंडर फटने से अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी।
आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि जिस समय खोखे में आग लगी उस समय खोखे में 5 बच्चे खेल रहे थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सियाल गांव में बने एक खोखेनुमा मकान में आग लग गई। उस समय खोखे में 5 बच्चे खेल रहे थे। समय रहते सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं विधायक मनाली विधानसभा क्षेत्र भुवनेश्वर गौड़ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम मनाली रमन शर्मा व डीएसपी मनाली से आगजनी बारे बात करके पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने के के निर्देश दिए हैं।
