Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस ने एक महिला को 2 किलो 508 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस थाना भुन्तर के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भूंतर के समीप कार पार्किंग में एक महिला को 2 किलो 508 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार किया है। जिसे

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड हासिल किया जाएगा, अभियोग का आगामी कार्रवाई जारी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की उम्र 45 वर्ष है और वह गांव हिरनी डाo लरांकेलो तहo कुल्लू की रहने वाली है।

साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला को नशामुक्त बनाने के लिए कुल्लू पुलिस द्वारा जीरो टोरलेन्स अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी तरह का नशा करने और बेचने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नही बक्शा जाएगा।

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के नशे का सेवन करता या बेचता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ताकि नशे के दलदल में डूब रही युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकाला जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!