Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन सभी विकास खंडों में मनाया जा रहा है। जिसके तहत कुल्लू के गांव देवधार, शास्त्रीनगर और नग्गर खंड के गांव मलाह में हिंदी को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस कार्यक्रम में गांव के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम-भाव दिखाया। नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू के स्वंयसेवी योगराज और हर्षणा ने अपने खंड में बच्चों को भाषा के महत्व तथा हमारी संस्कृति के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि युवाओं को हिंदी राष्ट्रभाषा को उतना ही सम्मान देना चाहिए जितना राष्ट्र ध्वज को दिया जाता है। हम सब को हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए यह हमारी संस्कृति है हमारी पहचान है। हम सभी को मातृभाषा हिन्दी बोलने में गर्व होना चाहिए।

इस कार्यक्रम को आगामी 28 सितंबर तक सभी विकास खंडों में स्वयंसेवियों,युवक मंडलों द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!