कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं लाडली फाउंडेशन के तत्वाधान में उपायुक्त जिला बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक (आईएएस ) से शिष्टाचार भेंट की।
गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सराज अख्तर एवं लाडली फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट एवं ब्लाक अध्यक्ष शिषटा गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को हिमाचली टोपी एवं माता श्री नैना देवी जी से लाई चुनरी से सम्मानित किया।
इस मौके पर गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई गोविंद सागर झील बिलासपुर मण्डी भराडी फोरलेन पुल गम्भोरला टरसल से लेकर लूहणु तक पर्यटकों के लिए व्यवसायिक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करने के लिए जगह नोटिफाइड कि जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में लिखित रूप से मांग की गई कि बिलासपुर की गोविंद सागर झील को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने एवं वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से हमेशा कटिबद्ध रहती है।
बिलासपुर में वाटर स्पोर्टस संबंधित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर झील बिलासपुर मण्डी भराडी फोरलेन पुल गम्भोरला टरसल से लेकर लूहणु तक पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करने के लिए जगह नोटिफाइड की जाए। ताकि गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में पर्यटकों के लिए स्पीड बोट, पेडलबोट, शिकारा ,वाटर स्कूटर, कायकिंग, बनाना राइड इत्यादि की जा सके।
जिससे कि जिला बिलासपुर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा और सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि
गोविंद सागर झील बिलासपुर गम्भोरला टरसल से लेकर लूहणु तक की जगह भाखड़ा डैम से लगभग 75 किलोमीटर दूर है।
जबकि जिला ऊना के बगाणा अंदरोली भाखड़ा डैम से लगभग 20 किलोमीटर दूर है, वह जगह उपायुक्त जिला ऊना द्वारा पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए जगह नोटिफाइड कर दी गई है, वहां पर व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चली हुई है।
इसलिए आपसे सादर निवेदन है कि बिलासपुर में व्यवसायिक वाटर स्पोर्टस संबंधित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर झील बिलासपुर मण्डी भराड़ी गम्भोरला टरसल फोरलेन पुल से लेकर लूहणु तक पर्यटकों के लिए व्यवसायिक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करने के लिए जगह नोटिफाइड की जाए।
इस मौके पर गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी समरजीत, अन्वेष शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल एवं पदाधिकारी तनवीर खान, लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी निशा देवी, दीक्षा ,अस्तिका, रजनी, पारुल गुप्ता एवं ग्राम पंचायत ऑयल के वार्ड मेंबर जोगिंदर कुमार इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।
