कुल्लू टूडे
बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर
बीडीटीएस के पूर्व में रहे कंट्रोलर व वर्तमान सभा के सदस्य ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरवार को बरमाणा मेें किराए भाडे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से रेट को लेकर मिले और उन्होंने ट्रक आपरेटरों के मुद्दे को बड़े गौर से सुना और शीघ्र ही सुलझाने का उचित आश्वासन दिया।
ऑपरेटरों ने कहा ट्रकों की लोन की किस्तें तथा परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा अब ट्रक परिवहन पर निर्भर बरमाणा से लेकर स्वारघाट तक छोटे छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यवसायियों पर भी असर पड़ने लगा है।
बीडीटीएस के पूर्व प्रधान जीत राम गौतम ध्यान सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, कश्मीर सिंह चंदेल, बालकराम कपिल, रामकुमार शर्मा, सुभाष कपल्स, रतन लाल ठाकुर आदि ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से ट्रक ऑपरेटरों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान पर काफी समय तक चर्चा की।
उन्होंने इस समस्या का जल्द ही समाधान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उनके कैबिनेट से भी बात की।
उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के मन मुताबिक रेट देने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री और अमित शाह से भी बात करेगे है। जल्द ही इस समस्या का हल होना चाहिए और कहा कि ट्रांसपोर्टर भी रेट को लेकर आपसी सहमति बनाए। ट्रांसपोटरों के हितों के संरक्षण का भी ध्यान रखेंगे और सीमेंट संयंत्र के प्रति भी नकारात्मक सन्देश नहीं जाए।
उन्होंने माना कि सीमेंट फैक्टरी बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है यह गंभीर स्थिति है। इससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और जितनी जल्दी यह समस्या खत्म होगी उतनी जल्दी ही लोगों का रोजगार पटरी पर लाने के लिए हम प्रयासरत हैं। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे।
ध्यान सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नयना देवी विधानसभा विधायक रणधीर शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हालांकि इस मुलाकात से ट्रक ऑपरेटरों को समाधान होने की फिर से एक बार उम्मीद जगी है।
