Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

पूरे देश में जहां गणतंत्र दिवस की धूम रही वहीं गणतंत्र दिवस के अलग-अलग रंग भी दिखे।

लाहुल-स्पीति में लाहुल व काजा में बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इसी बीच हिमाचल के अति दुर्गम गांव लाहुल-स्पीति के दारचा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

यहां स्कूल प्रबंधन द्वारा बर्फ का इंडिया गेट का क्राफ्ट बनाया गया और गेट पर तिरंगा लगाकर लहराया गया।

इस बर्फ के इंडिया गेट को स्कूल प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद माईनस डिग्री तापमान में बनाया।

बता दें कि दारचा लाहुल-स्पीति का दुर्गम क्षेत्र है और दिल्ली-लेह नेशनल हाई वे पर यह अंतिम गांव है। इसी गांव में सीनियर सैकेंडरी स्कूल मौजूद है।

स्कूल के प्रधानचार्य सुरेंद्र कटोच ने बताया कि माईनस डिग्री तापमान में स्कूल प्रबंधन ने बर्फ का इंडिया गेट तैयार किया और इस इंडिया गेट पर तिरंगा चढ़ा कर लहराया गया। यह प्रदेश का ऐसा पहला स्कूल बन गया है जहां बर्फ का इंडिया गेट तैयार करके गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

गौरतलब है कि आजकल कुल्लू-मनाली व लाहुल-स्पीति में बर्फ के इग्लू बनाए जाते हैं और इन बर्फ के घरों में बाकायदा पर्यटक ठहरते भी हैं। इसके अतिरिक्त स्नो प्वाइंटों पर बर्फ की कई आकृतियां भी बनाई जाती है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

लेकिन बर्फ के इंडिया गेट की आकृति पहली बार किसी स्कूल के प्रांगण में बनाई गई और उस पर पहली बार तिरंगा लहराया गया। इस कार्य की हर जगह सराहना हो रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!