Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में 8 जनवरी को दी दिहाड़े घर मे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे मनाली पुलिस ने दिल्ली में जाकर धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मनाली में बीती 8 जनवरी को एक चोर ने दिन दिहाड़े एक घर मे घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया था।

डीएसपी मनाली हेमचन्द वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली निवासी स्वाति भाटिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने उसके घर में घुसकर 2 सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के और 50 हजार रुपए चुरा लिए हैं

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपी की पहचान की और उसकी धरपकड़ के लिए जाल बिछना शुरू कर दिया। अतत: पुलिस के हाथ कामयाबी लगी और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित पुत्र बिल्लू उम्र 24 साल निवासी मकान न. 58 वार्ड नं. 5 डाकखाना व तहसील मनाली जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!