charas
Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने दो युवकों को 1 किलो 518 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने औट-लुहरी नेशनल हाईवे पर लारजी डैम के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान इसएक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका ,तो चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार दो दो युवकों से 1 किलो 518 ग्राम चरस बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान 27 वर्षीय मोनू जांगरा पुत्र मामचंद गांव अलडोका तहसील नूंह जिला मेवात हरियाणा और 22 वर्षीय सचिन पुत्र साहब सिंह गांव पबसारा तहसील व जिला सोनीपत हरियाणा के तौर पर हुई है। बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!