कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अदानी कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों में सीमेंट ढुलाई की दरों को लेकर चल रहे विवाद का फैसला अगले एक हफ्ते के लिए टल गया।
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट विवाद सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई कमेटी की काफी देर तक सीमेंट कंपनियों और दोनों जिला के ट्रक ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ काफी देर तक बैठक चलती रही।
बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि इसी हफ्ते सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद है। क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा बनाई कमेटी ने कर बिंदुओं को टच किया।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में दोनों सीमेंट कंपनियों से सीमेंट ढुलाई कर रही सभाएं और यूनियन के प्रतिनिधि रहे।
राकेश ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में डीजल, स्पेयर पार्ट, टायर समेत अन्य खर्चे काफी बढ़ चुुके हैं। ऐसे में कम मालभाड़े में ढुलाई का काम करना मुश्किल है।
हालांकि अब उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके पक्ष में रिपोर्ट बनाएगी और ट्रक ऑपरेटरों को घाटा नहीं होने देगी।
ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी ग्रुप पर अधिक लाभ कमाने के लिए दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सभा पर निशाना साध रहा है।
उधर बरमाणा में सीमेंट प्लांट बंद होने के 29 वें दिन भी ट्रक ऑपरेटर फिर लामबंद हुए और अदाणी ग्रुप के खिलाफ रोष प्रकट किया।
बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि अदाणी ग्रुप अधिक मालभाड़ा होने की बात कर रहा है, लेकिन बीडीटीएस इस समय न्यूनतम किराये पर माल ढुलाई कर रहा था।
2005 में तय हुए फार्मूले के अनुसार ही मालभाड़ा कम और ज्यादा होता है, जिसमें गाड़ी के कल पुर्जों और अन्य ऑपरेटिंग लागत सम्मिलित होती है। अदाणी ग्रुप ने आज तक न रेट बढ़ाए हैं और न बढ़ने दे रहा है।
मालभाड़ा कम करने के लिए प्लांट को बंद कर दबाव बनाया जा रहा है। बरमाणा सीमेंट प्लांट बंद होने से लाखों लोगों की आजीविका पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि बीडीटीएस पंजाब और अन्य राज्यों से बरमाणा प्लांट के लिए कच्चे माल की ढुलाई भी कर रही है, जिसमें 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बरमाणा सभा के प्रधान राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजपाल ठाकुर, चीफ सेक्रेटरी कुलदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
