Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन की भावना से कार्य कर रही है ताकि प्रदेश में विकास मित्र वातावरण तैयार करते हुए सभी क्षेत्रों में राज्य का एकसमान एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने कांग्रेस पार्टी को भारी जनादेश दिया है और प्रदेश सरकार राज्य में पारदर्शी एवं जबावदेह शासन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ठियोग क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगी।

उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को विश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी उचित मांगों पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को ठियोग क्षेत्र के लोगों का समर्थन सदैव मिलता रहेगा।
शिमला जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची, अनिता वर्मा, नरेन्द्र कुमार, राजेश कंवर तथा मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!