Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के कसोल में वन विभाग और पुलिस की टीम द्वारा देवदार के 44 अवैध स्लीपर बरामद करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनिकर्ण के कसोल में स्लीपरों को जीप में ले जाया जा रहा था। कि वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान इस वाहन को तलाशी के लिए रोका और इससे 44 स्लीपर बरामद किए गए। जिसमें दो लोग सवार थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

DFO दयाल सिंह, फारेस्ट गार्ड ग्राहण पम्मी कुमार, वरुण मलाणा व बलवीर सिंह कसोल (NEW KASOL) शामिल थे। जिन्होंने यहां नाका लगाया था।

नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी का नम्बर HP34D 9533 जीप में देवदार के 44 स्लीपर नग बरामद किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त जीप मालिक विनोद कुमार पुत्र गुप्त राम गांव डाकघर भ्रैण तहसील भून्तर जिला कुल्लू व चालक जीप सुनील पुत्र चमन लाल गांव बराधा तहसील जरी व जिला कुल्लू दोनों इस गाड़ी में उपस्थित थे व सुनील जीप चला रहा था।

पुलिस ने DFO कसोल दयाल सिंह की शिकायत पर क़ुल्लू सदर थाना में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!