कुल्लू टूडे
कुल्लू
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2023 सत्र के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की तिथि निर्धारित की है। अब छात्र इग्नू में नया प्रवेश 31 जनवरी तक ले सकते हैं जबकि पुनः पंजीकरण की तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है।
साथ ही जुलाई 2022 सत्र के विद्यार्थियों के लिए 5 जनवरी को परिचय बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें प्रवेशार्थियों को इग्नू से संबंधित जानकारियां दी जाएगी। ऑनलाइन मोड में होने वाली इस परिचय बैठक का लिंक पंजीकृत ईमेल के माध्यम से विद्यार्थियों को भेजा जाएगा।
कुल्लू अध्ययन केंद्र-1107 कुल्लू की को-कोर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि जनवरी 2023 सत्र में फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करना है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को एडमिशन के लिए फीस का भुगतान नहीं करना होगा। इसमें बीए सामान्य व कुछेक प्रोग्राम शामिल हैं। इसके लिए छात्रों को 2.50 लाख से कम आमदनी का प्रमाण बनाना पड़ता है। इस बारे में इग्नू ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी की है।
इग्नू ने नए एडमिशन और री-जिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों को इसमें छूट दी है। उम्मीदवार इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश अभी तक फ्रेश एडमिशन और री-जिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण और पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, प्रमाण पत्र, एडवांस्ड डिप्लोमा सहित अन्य कोर्सेज को जनवरी और जुलाई अलग-अलग सत्रों में आयोजित करता है। इन दिनों जनवरी, 2023 सत्र में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
प्रो. सीमा शर्मा ने बताया कि किसी विद्यार्थी को यदि एडमिशन या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे कुल्लू अध्ययन केंद्र में संपर्क भी कर सकते हैं।
साथ ही उन्होंने 5 जनवरी को जुलाई 2022 सत्र के विद्यार्थियों के लिए होने वाली परिचय बैठक में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का भी आह्वान किया है। जिसमें उनकी समस्याओं का निदान भी हो सके और उन्हें इग्नू से संबंधित जानकारी भी मिल सके।
