Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिटिया फाउंडेशन की बैठक जिला मंडी के सर्किट हाउस में सीमा संख्यान की अध्यक्षा में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्षा ने प्रदेश में बढ़ रहे घरेलू हिंसा के मामले को लेकर चर्चा की।

उपस्थित बिटिया फाउंडेशन के सदस्यों ने यह आग्रह किया कि मंडी जिला में बिटिया फाउंडेशन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए सदस्यों को जोड़ा जाए। उपस्थित सदस्यों में से विभिन्न पदों के के लिए जिला मंडी में बिटिया फाउंडेशन की टीम का गठन होना आवश्यक है।

कोविड के चलते बिटिया फाउंडेशन की पुरानी टीम वर्तमान में कार्य करने में अपनी असहमति मुख्य कार्यालय में पदाधिकारियों के द्वारा भेज दी गई थी। जिसे गवर्निंग बॉडी के द्वारा सहमति प्रदान कर दी थी।

जिला मंडी में अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पल्लवी ठाकुर को दी गई। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मीनू शर्मा को मिली।

अध्यक्षा ने नवगठित पदाधिकारियों से यह आह्वान किया कि पीड़ित महिलाओं व बेटियों की मदद के लिए आगे आए।

उन्होंने कहा कि जिनके साथ अन्याय हो रहा है , बिटिया फाउंडेशन उन सभी के न्याय व सुरक्षा के लिए हमेशा साथ है।

नव नियुक्त अध्यक्ष पल्लवी ठाकुर ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने पद की गरिमा को ईमानदारी से निभाने के लिए सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से तालमेल व लगन से कार्य करने का आश्वासन दिया।

वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेते हुए मीनू शर्मा ने अपने कर्तव्य का निर्वाहन लग्न से कार्य करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि महिला उत्थान में सभी की सक्रिय भागीदारी एवं अन्याय से पीड़ित महिला व बेटियों का स्वामित्व फाउंडेशन में निहित हो यही इस बिटिया फाउंडेशन का उद्देश्य है।

नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अध्यक्ष ने महिलाओं व बेटियों के सर्वांगीण विकास व न्याय दिलाने में सकारात्मक सहयोग देने की आशा जताई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!