Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज मशोबरा में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का जायजा लिया। यहां मेक टू ईवीएम मशीन रखी गई है, जिनका उपयोग विधानसभा चुनाव में नहीं किया गया था।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में हर तीन माह में इस तरह का निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाता है, जिसके तहत ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा तथा वेयर हाउस में लगे अग्निशमन यंत्रों और फायर अलार्म की जांच की जाती है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत तीन माह बाद ईवीएम वेयर हाउस को खोल कर निरीक्षण किया जाता है जबकि प्रति माह बाहर से सीसीटीवी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है।

इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा, जिला अग्निशमन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!