कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला।बिलासपुर के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाई में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस शिक्षा संवाद में छात्रों के अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों की प्रगति को जाना।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल चड्डा ने भी इस अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की,जो पूर्व में परीक्षाएं हो चुकी हैं। उनमें छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा और भविष्य में होने वाली वार्षिक परीक्षा की सिद्धता कैसे करें इन विषयों पर सबका मार्गदर्शन किया।
छात्रों को नशे से दूर रखने तथा मोबाइल फोन का केवल पढ़ाई में ही प्रयोग करने के लिए ही कहा। इस संवाद में अभिभावकों ने भी छात्र हित सम्बन्धित सुझाव दिए।
अंत में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सुशील शर्मा ने शिक्षा संवाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के अभिभावकों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घाघस में आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में विद्यालय पंजगाई के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर सेकेंडरी प्रश्नोत्तरी में हर्षिता शर्मा, अपराजिता कक्षा एकादश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर प्रश्नोत्तरी में संजना देवी कक्षा दसवीं अक्षरा शर्मा कक्षा नौवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध लेखन में सरोज कुमारी कक्षा द्वादश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक प्राध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
