Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के तहत आते नौहराधार क्षेत्र के पुन्नरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार उलाना से नौहराधार की तरफ आ रही थी। लेकिन उलाना से कुछ ही दूरी पर शिटोरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में लुढ़क गई।

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कार चालक को घायल अवस्था में एंबुलेंस में नौहराधार अस्पताल लाया पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ अस्पताल रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 56 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र चेत सिंह निवासी नौहराधार उलाना के तौर पर हुई है। राजगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद मृतक को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!