कुल्लू टुडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने बीती रात को वॉल्वो बस में बैठे एक युवक को 12 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है। युवक पिट्ठू बैग में 12 ग्राम चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था। युवक दिल्ली का रहने वाला है, जो मनाली से दिल्ली जा रहा था।
एसपी कुल्लू गूरूदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और नशा तस्करों को किसी भी सूरत ने बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल 25 निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी गोपाल ने दौरान पूछताछ बताया कि यह एक व्यक्ति के पास नौकरी करता है जिसका नाम विक्रांत ग्रेवाल है। विक्रांत भी उसी बस में आया हुआ था। यह हेरोइन उसी ने इसके पास छुपाने के लिए दे रखी थी ताकि पुलिस के हाथ न लगे। तफ्तीश के बाद आरोपी विक्रांत ग्रेवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गूरूदेव शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि नशे तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करे। एसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपी ने हेरोइन कहां से लाई थी और इसे कहां बेची जानी थी।
