Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच, जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां और आरके कलामंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत देहलां अप्पर व लोअर में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को मुहैया करवाई।

फोक मीडिया दलों ने स्थानीय लोगों को प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही अटल आदर्श विद्यालय, अखण्ड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।

उन्होंने बताया कि अटल आदर्श विद्यालय योजना के तहत राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जहां नवोदय अथवा एकलव्य विद्यालय नहीं है, अटल आदर्श विद्यालय की स्थापना की जा रही है।

इन आवासीय विद्या केंद्रों में छात्रावास, खेल के मैदान, जिम व स्विमिंग पूल जैसी आधूनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अटल आदर्श विद्यालयों की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत उन सभी विद्यार्थियों के नाम उनके विद्यालय के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं ताकि विद्यालय व क्षेत्र के बच्चों को उनसे प्रेरणा मिल सके। योजना के तहत अब तक 2680 व्यक्तियों के नाम विद्यालयों के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा चुक हैं।

फोक मीडिया दलों ने स्थानीय ग्रामीणों को चिकित्सा के क्षेत्र में संचालित प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना तथा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना बारे भी अवगत करवाया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!